Sonbhadra News: एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर जला, पेयजल संकट गहराया
सोनभद्र, जुलाई 6 -- Sonbhadra News: करमा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत भरकवाह अंतर्गत चांड़ी गांव में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले एक सप्ताह से खराब पड़ा है। ट्रांसफार्मर जल जाने से गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित है, जिसके कारण पेयजल संकट गहरा गया है। बिजली न होने से ग्रामीणों को पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान विकास सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना तत्काल विद्युत विभाग के अधिकारियों को दे दी गई थी, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद अब तक इसे बदला नहीं गया है। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर बदलना विद्युत विभाग की जिम्मेदारी है, लेकिन विभाग की उदासीनता के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: डेढ़ माह से खराब ट्रांसफार्मर, अंधेरे म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.