Sonbhadra News: एक सप्ताह बाद धूप निकली,किसानों राहत
सोनभद्र, सितम्बर 6 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। करीब एक सप्ताह से लगातार बारिश के बाद रविवार को धूप निकली तो किसानों ने राहत की सांस ली। हालांकि खेतों में अब भी नमी और कई जगह जलभराव होने से सब्जी की फसलों पर संकट बना हुआ है। मिर्च, टमाटर समेत बैगन, भिंडी, बोड़ा, लौकी, कोहड़ा, नेनुआ, करैला और कुदरु के पौधे अत्यधिक नमी के कारण पीले पड़ने लगे हैं। किसानों को फसल में रोग लगने और उत्पादन प्रभावित होने की चिंता सताने लगी है। जिले में पिछले कई दिनों तक लगातार हुई बरसात के चलते खेतों में पानी भर गया है। किसानों की फसलें जलमग्न हो गई हैं। इससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। सबसे अधिक नुकसान मिर्च-टमाटर की खेती करने वाले किसानों को उठानी पड़ी है। हालांकि रविवार को तेज धूप निकलने के बाद किसानों को कुछ हद तक राहत मिली है।
बारिश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.