Sonbhadra News: एक वर्ष में ही जर्जर हो गई पीडब्ल्यूडी की सड़क
सोनभद्र, अगस्त 6 -- Sonbhadra News: सोनभद्र,संवाददाता। ग्राम पंचायत कम्हरियाँ की मुख्य सड़क के एक वर्ष के भीतर ही जर्जर हो जाने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से आवागमन कठिन हो गया है और बराबर दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। इस संबंध में ग्राम पंचायत कम्हरियाँ की ग्राम प्रधान/प्रशासक प्रमिला सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर सड़क के पुनर्निर्माण की मांग की है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली पीडब्ल्यूडी की सड़क का निर्माण करीब एक वर्ष पहले कराया गया था, लेकिन सड़क लगभग एक वर्ष के भीतर ही पूरी तरह से जर्जर होकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। इसके चलते ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.