Sonbhadra News: एक बोरी हल्दी किया सीज, जांच को भेजा नमूना
सोनभद्र, जुलाई 29 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। खाद्य विभाग की टीम ने मंगलवार को चोपन थाना क्षेत्र के गुर्मा मारकुंडी में एक दुकान का निरीक्षण किया। दुकान पर मिली खुली हल्दी का नमूना संग्रहित किया तथा शेष बोरी हल्दी को सीज कर दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार यादव मंगलवार को चोपन के गुर्मा मारकुंडी स्थित मेसर्स सम्राट किराना एण्ड जनरल स्टोर पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थ हल्दी पाउडर एक खुले बोरे में मात्रा (8 किलो 500 ग्राम) मानव उपभोग के लिए भण्डारित पाया गया। खुली अवस्था में हल्दी पाउडर बिक्री किए जाने पर एवं मिलावट का संदेह होने पर हल्दी पाउडर का विधिक नमूना संग्रहित किया गया। संग्रहित नमूना जांच के लिए खाद्य विश्लेषक को भेजा गया। वहीं मौके पर शेष हल्दी पाउडर मात्रा लगभग 7 किलो 300 ग्राम को सीज किया गया। खाद्य विश्लेषक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.