सोनभद्र, अगस्त 12 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी सोनभद्र एवं उप श्रमायुक्त, मिर्जापुर क्षेत्र के निदे्रश पर बुधवार को रेनुकूट, पिपरी, मुर्धवा बाजार में श्रम विभाग एवं एसोसिएशन फार वालेण्ट्री एक्शन ने बाल श्रम उन्मूलन जागरूकता एवं रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं दुकानों का निरीक्षण करते हुए बाल एवं किशोर श्रम के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। वहीं एक किशोर श्रमिक को चिन्हि़त कर रेस्क्यू कर मुक्त कराया गया। अभियान के दौरान विभिन्न दुकानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई, जिसमें एक किशोर श्रमिक की पहचान की गई। टीम द्वारा किशोर श्रमिक का रेस्क्यू कर उसे श्रम से मुक्त कराया गया तथा नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई एवं पुनर्वासन की प्रक्रिया शुरू की गई। अभियान के दौरान प्रतिष्ठान संचालकों क...