सोनभद्र, जुलाई 23 -- Sonbhadra News: विंढमगंज। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को दो सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भारतीय इंटर कॉलेज की जर्जर भवन स्थिति, रेलवे स्टेशन पर रांची-चोपन एक्सप्रेस तथा स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को प्रमुखता से उठाया गया। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि भारतीय इंटर कॉलेज विंढमगंज का भवन अत्यंत जर्जर हो चुका है। विद्यालय में लगभग 1400-1500 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जबकि भवन की दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें हैं और छत भी कमजोर हो गई है। इससे कभी भी गंभीर दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। साथ ही विद्यालय परिसर में नियमित साफ-सफाई एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। वहीं विंढमगंज रेलवे स्टेशन पर रांची-चोपन एक्सप्रेस एवं स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के ...