सोनभद्र, अगस्त 20 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। शक्तिनगर-औड़ी -रेनुकूट के मध्य दर्जनों दुर्घटनाओं की खबरों के प्रकाशन के बाद प्रशासन व लोनिवि एक्शन में आया है। अनपरा चर्च के निक्ट एनसीएल एम्बुलेंस फसने की जगह का बुधवार को अनुरक्षण कराया गया है। लोनिवि के अभियंता मौके पर पहुंच औड़ी-शक्तिनगर के मध्य भयावह गड्ढों का अनुरक्षण करने में लग गये है। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद शुक्ला ने बताया कि शिकायतों को प्रशासन ने संज्ञान में लिया है। अधिशासी अभियंता स्वंय अनुरक्षण कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे है। स्टेट हाइवे के औड़ी-शक्तिनगर के फंड जारी होते ही पूरी सड़क का वृहद अनुरक्षण सुनिश्चित होगा। इस बाबत हालांकि स्थानीय लोगों की मांग है कि सड़क के अनुरक्षण में हुई धांधली की मुक्कमल जांच करायी जाये और पूरी सड़क का तत्काल अनुरक्षण सुनिश्चित हो। यह भी प...