Sonbhadra News: एकलव्य विद्यालय की रसोई में गंदगी देख भड़के मंत्री
सोनभद्र, सितम्बर 19 -- Sonbhadra News: कोन, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लाक के पीपरखाड़ ग्राम पंचायत स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री जीत सिंह खरवार ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान रसोईघर में गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और विद्यालय प्रबंधन को तत्काल साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आवासीय विद्यालय में रहने वाले छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मंत्री ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से सीधे मुलाकात कर पठन-पाठन की स्थिति की जानकारी ली। इसके अलावा छात्रावास, सुरक्षा व्यवस्था, खान-पान, पुस्तकालय, रसोईघर, प्रसाधन और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.