सोनभद्र, अक्टूबर 27 -- Sonbhadra News: सोनभद्र,संवाददाता। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज आरईसी, सोनभद्र के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से स्मार्ट नवीकरणीय ऊर्जा प्रबंधन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई के अनुप्रयोग विषय पर आयोजित पांच दिवसीय तकनीकी कार्यक्रम के दूसरे दिन विशेषज्ञों ने एआई के सुरक्षित उपयोग, सौर ऊर्जा प्रणालियों की दक्षता और विद्युत पूर्वानुमान में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। 26 से 30 अक्टूबर तक आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञ तकनीकी जानकारी साझा कर रहे हैं। कार्यक्रम के पहले तकनीकी सत्र में ब्रिटेन की एक्सपलियो कंपनी के प्रिंसिपल एम्बेडेड सिस्टम्स इंजीनियर राघवेंद्र त्रिपाठी ने सुरक्षित और जिम्मेदार एआई की अवधारणा पर व्याख्यान दिया। उन्होंने इंजीनियरिंग अनुप्रयोगों में एआई के इस्तेमाल से जुड़ी चुनौति...