सोनभद्र, नवम्बर 1 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। अनपरा कॉलोनी के ऑपरेटिंग मनोरंजन केंद्र में चल रहे अनपरा प्रीमियर लीग सीजन-5 दिन/रात्रि टेनिस चौका क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल 10 टीमों में से कुल 4 टीमों ऊर्जान्चल टाइगर्स, औड़ीमोड़ इंडियंस, रेनुसागर हिंदुस्तानी, अनपरा लायंस ने टॉप -4 के लिए क्वालीफाई कर लिया है ।आज के मैच में उर्जान्चल टाइगर्स ने 8 ओवर में 3 विकेट पर 55 रन बनाए दिलीप ने 30 रन बनाए जवाब में परासी सुपरकिंग्स 8 ओवरों में 3 विकेट पर 43 रन ही बना पाई मैन ऑफ द मैच दिलीप को दिया गया, डिबुलगंज सुपरस्टार्स ने 8 ओवरों में 4 विकेट पर 52 रन बनाए शिवम सिंह 34 रन बनाए जवाब में रेनुसागर हिंदुस्तानी ने 6.5 ओवरों में लक्ष्य को पा लिया, सुमित, दीपक ने 21-21 रन बनाए, शिवम सिंह ने 3 विकेट लिए, कप्तान दीपक पटेल को मैन ऑफ द मैच दिया गया ।...