सोनभद्र, अगस्त 11 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। भाजपाइयों ने मंगलवार को अनपरा-शक्तिनगर में भव्य तिरंगा यात्राएं निकाल कर औद्योगिक क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम की अलख जगानी शुरू की। अनपरा में मंडल अध्यक्ष प्रमोद शुक्ला,बागवानी बोर्ड के जगदीश बैसवार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बालकेश्वर सिंह,पूर्वमंडल अध्यक्ष प्रभाशंकर , संजय तिवारी,गोपाल प्रसाद गुप्ता समेत सैकड़ो की संख्या में महिला पदाधिकारी-सदस्याओं ने इस मौके पर अमर शहीदों की याद में जमकर नारे लगायें। निलियम होटल से महावीर चौक तक वंदे मातरम,भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के साथ निकली यात्रा में आन तिरंगा-शान तिरंगा भारत का सम्मान तिरंगा जैसे नारे जमकर लगाये गये। शक्तिनगर में मंगलवार को भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाल जमकर नारे लगाए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: 13 अगस्त...