Sonbhadra News: उल्टी-दस्त से पीड़ित किशोर की सीएचसी में मौत
सोनभद्र, जुलाई 24 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। बरसात के मौसम में संक्रामक बीमारियों के बढ़ते खतरे के बीच म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार सुबह उल्टी-दस्त से पीड़ित एक किशोर की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेजवा दिया। बीजपुर थाना क्षेत्र के पिपरहर गांव निवासी 15 वर्षीय राजेश पुत्र जितेन्द्र म्योरपुर थाना क्षेत्र के खैराही गांव में अपने ननिहाल में आया था। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी म्योरपुर लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल जाने की तैयारी ही कर रहे थे, इसी दौरान अस्पताल परिसर में ही किशोर ने दम तोड़ दिया। सीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.