सोनभद्र, अक्टूबर 24 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। विशिष्ट स्टेडियम तियरा राबर्ट्सगंज में शनिवार को चतुर्थ मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने दौड़, गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक, लंबी कूद, ट्रिपल जंप और ऊंची कूद जैसी स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी शमीम अहमद ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। 800 मीटर दौड़ के 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में दिनेश सिंह, 45 वर्ष से अधिक वर्ग में अजीत कुमार तथा 40 वर्ष से अधिक वर्ग में अश्वनी कुमार दुबे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में 35 वर्ष से अधिक वर्ग में आकाश सिंह, 45 वर्ष ...