Sonbhadra News: उपलब्धियां बताने पहुंचे राज्य मंत्री को सुननी पड़ी शिकायतें
सोनभद्र, अक्टूबर 2 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। भाजपा के 17 सितम्बर से शुरू सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकार की उपलब्धियां बताने गुरुवार को अनपरा पहुंचे प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गौंड को स्थानीय जनसमस्याओं और शिकायतों से भी रूबरू होना पड़ा।
स्थानीय समस्याएं बुरी तरह ध्वस्त सड़कों हाइवे के साथ ही हरघर नल योजना के तहत पेय जल समस्या और खामियों को जनता ने सामने रखा। सुमित कुमार सोनी, सभासद, वार्ड संख्या 18, बोस नगर ने ज्ञापन सौंप कहा कि उनके वार्ड में लगभग 250 परिवार हर घर नल योजना के लाभ से वंचित हैं यह स्थिति अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस वार्ड के लोगों के घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की आवश्यकता है, उसी वार्ड से मात्र लगभग 50 मीटर की दूरी पर पानी की टंकी स्थित है, लेकिन इसके बावजूद यहां के लोगों के घरों में नल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.