सोनभद्र, सितम्बर 30 -- Sonbhadra News: ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज में बुधवार को युवा उद्यमिता कार्यक्रम के तहत व्यावसायिक योजना प्रस्तुत करने वाले 20 विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रमाण-पत्र मिलने पर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशील सोच, नवाचार और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना रहा। प्रधानाचार्य मुकुंद सिंह गौर ने विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है। विद्यार्थियों में संस्कार, आत्मनिर्भरता और उद्यमिता की भावना विकसित करना भी शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि युवाओं में उद्यमशील सोच विकसित होने से वे न केवल अपने लिए रोजगार के अवसर तैयार क...