Sonbhadra News: उद्घाटन के बाद कमरे में कैद हो गई डिजिटल एक्स-रे मशीन
सोनभद्र, अक्टूबर 26 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जिले के दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से गंभीर बीमारी और सड़क दुर्घटनाओं में घायल मरीज इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचते हैं। इसके बावजूद मेडिकल कॉलेज में डिजिटल एक्स-रे की सुविधा अब तक शुरू नहीं हो सकी है। करीब एक माह पूर्व ब्लॉक-सी में डिजिटल एक्स-रे मशीन का उद्घाटन किया गया था, लेकिन डिजिटल फिल्म उपलब्ध नहीं होने के कारण मशीन अब भी कमरों में कैद हैं। ऐसे में मरीजों को मैनुअल एक्स-रे से काम चलाना पड़ रहा है। अति पिछड़े जिलों में शामिल सोनभद्र के लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से राजकीय मेडिकल कॉलेज किसी बड़े सहारे से कम नहीं है। यहां पर बेहतर जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ब्लॉक- सी में डिजिटल एक्स-रे मशीन लगाई गई थी। इसके अलावा पूर्व में ब्लॉक-बी में लगी डि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.