Sonbhadra News: ई-रिक्शा में बैठी महिला की सोने की चेन गायब
सोनभद्र, नवम्बर 15 -- Sonbhadra News: ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। ई-रिक्शा से बाजार से घर लौट रही एक महिला के गले से सोने की चेन गायब होने का मामला सामने आया है। चेन की कीमत दो लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पीड़िता ने ई-रिक्शा चालक और उसमें सवार अन्य महिलाओं पर मिलीभगत कर चेन गायब करने का आरोप लगाया है। रविवार को पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों की पहचान कर उचित कार्रवाई करने की मांग की। ओबरा के गजराज नगर निवासी विद्या मिश्रा ई-रिक्शा से ओबरा बाजार से अपने घर लौट रही थीं। रास्ते में कुछ दूरी तय करने के बाद उनके ई-रिक्शा में तीन अन्य महिलाएं आकर बैठ गईं। आरोप है कि उनमें से दो महिलाएं उनके अगल-बगल बैठ गईं, जबकि एक महिला उनके ऊपर बैठ गई। इस पर विद्या मिश्रा ने आपत्ति जताते हुए चालक से ई-रिक्शा रोकने को कहा, लेकिन चालक ने उनकी बात अन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.