सोनभद्र, अगस्त 26 -- Sonbhadra News: ओबरा। स्थानीय नगर में ईद मिलादुन्नबी पर्व बुधवार की शाम जुलूस निकालकर पूरे अकीकत और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बुधवार को जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जामा मस्जिद ओबरा से भारी संख्या में विभिन्न पोशाकों और संसाधनों के साथ निकाले गए जुलूस का सड़क की दोनों पटरियों पर खड़े हर वर्ग के लोगों ने जमकर इस्तकबाल किया। विभिन्न परम्परागत मार्गों से जुलूस का कारवां गुजरा। जगह-जगह बने तोरण द्वार पर जुलुस सार्थियों का स्वागत हुआ। समाज सेवियों के अलावा नगर पंचायत ओबरा ने जलपान का प्रबंध कर रखा था। यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी सदानंद राय ने भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Chapra News: जुलूस-ए-मोहम्मदी में दिखा देशप्रेम का जज्बा इस मौके पर पेश ईमाम कारी मोहम्मद असलम के अला...