Sonbhadra News: ईएसआई अस्पताल के लिए चलेगा हस्ताक्षर अभियान
सोनभद्र, अक्टूबर 25 -- Sonbhadra News: ओबरा,हिन्दुस्तान संवाद। ओबरा में ईएसआई अस्पताल खोलने की मांग को लेकर ठेका मजदूर यूनियन हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। यह निर्णय रविवार को यूनियन की बैठक में लिया गया। बैठक में मजदूरों की समस्याओं, न्यूनतम मजदूरी के भुगतान, काम के घंटे और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को लेकर चिंता जताई गई।वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से लागू किए गए लेबर कोड पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे मजदूरों के हित प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि नए श्रम कानूनों के जरिए काम के घंटे बढ़ाने और न्यूनतम मजदूरी से कम फ्लोर लेवल वेज पर काम कराने की स्थिति पैदा की जा रही है। साथ ही, श्रम विभाग की शक्तियां कम किए जाने से मजदूरों की समस्याओं के समाधान में कठिनाई आ सकती है, जिससे औद्योगिक अशांति बढ़ने की आशंका है। बैठक मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.