Sonbhadra News: इस्लामिया मिल्लत सोसायटी के सदर बने सुहेल खान
सोनभद्र, अक्टूबर 25 -- Sonbhadra News: विंढमगंज,हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था इस्लामिया मिल्लत सोसायटी का चुनाव रविवार को स्थानीय जामा मस्जिद परिसर में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में निष्पक्ष तरीके से कराई गई चुनाव प्रक्रिया में सोसायटी के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 467 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।मतगणना के बाद घोषित परिणाम में सुहेल खान ने 274 मत प्राप्त कर सदर पद पर जीत दर्ज की। वहीं खुर्शीद आलम 100 मतों के साथ दूसरे और राहत हुसैन 87 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। मतगणना में छह मत अवैध पाए गए। सुहेल खान की जीत की घोषणा होते ही जामा मस्जिद परिसर में मौजूद समर्थकों और सोसायटी के सदस्यों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और बधाई दी। नवनिर्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.