Sonbhadra News: इलाज में लापरवाही का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
सोनभद्र, सितम्बर 11 -- Sonbhadra News: रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के कीचार गांव में गुरुवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घायल 15 वर्षीय जितेंद्र कुमार की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने तियरा के पास रखकर प्रदर्शन किया। पीएचसी चतरा के डॉक्टर पर इलाज में देरी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि पीएचसी पर गुरुवार को डॉक्टर करीब 10 मिनट देर से पहुंचे। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां जितेंद्र की मौत हो गई। शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे ग्रामीणों ने राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग जाम करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने जाम नहीं लगने दिया। इसके बाद ग्रामीण तियरा टंकी के पास सड़क किनारे धरने पर बैठ गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.