सोनभद्र, सितम्बर 15 -- Sonbhadra News: बीजपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंजानी गांव निवासी 18 वर्षीय प्रभा पुत्री छोटेलाल की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। रविवार को उसे बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अचेतावस्था में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने तहरीर देकर बताया की मेरी मां घास काटने गई थी। मेरी बहन घर पर बेसुध पड़ी थी। परिजनो के घर आने पर रविवार को प्रभा को इलाज के लिए सीएचसी बभनी ले गए, जहा देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने बताया की पीआरबी पुलिस मौके पर गई थी। परिजन तहरीर देकर बताया है की प्रभा बीमार थी, जिसको इलाज के लिए बभनी सीएचसी लेकर गए थे, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...