सोनभद्र, सितम्बर 3 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चुर्क वार्ड नंबर एक निवासी दो साल चार माह की बच्ची की गुरुवार को नगर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने लोगों को समझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया। बच्ची के पिता सुरेंद्र के अनुसार उसकी पुत्री सगुन की तबीयत खराब होने पर गुरुवार की भोर करीब तीन बजे उसे नगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुबह चिकित्सक की सलाह पर बच्ची के खून की जांच कराई गई। इसके बाद चिकित्सक ने एक इंजेक्शन लिखकर दिया। परिजनों के अनुसार इंजेक्शन अस्पताल की नर्स ...