Sonbhadra News: आश्रम मोड़ पर राखड़ से लदा ट्रक पलटा
सोनभद्र, सितम्बर 12 -- Sonbhadra News: म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र कें आश्रम मोड़ के समीप एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। राखड़ से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे साइड लगाने के चक्कर में डिवाइडर से उतर कर पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्रक बिजपुर की तरफ से आ रहा था। आश्रम मोड़ से करीब 10 कदम आगे मुर्धवा जंगल के पास चालक ने ट्रक को साइड में लगाने का प्रयास किया, तभी ट्रक का पहिया सड़क के नीचे उतर गया और अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रक में सवार चालक और खलासी को हल्की चोटें आई हैं, दोनों की जान बाल-बाल बच गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: नेमुआ के पास ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.