Sonbhadra News: आवास जियो टैगिंग के नाम महिला से ठगी
सोनभद्र, जुलाई 14 -- Sonbhadra News: कोन। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचनरवा में प्रधानमंत्री आवास योजना की जियो टैगिंग कराने के नाम पर दो लोगों ने महिला से ठगी कर लिया। आरोप है कि खुद को ग्राम पंचायत अधिकारी बताकर पहुंचे दोनों लोगों ने महिला को झांसे में लेकर घर में रखे 15 हजार रुपये नकद समेत आभूषण लेकर फरार हो गए। कचनरवा गांव निवासी पिंटू के घर 11 जुलाई को दो लोग पहुंचे। उन्होंने खुद को ग्राम पंचायत अधिकारी बताते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री आवास योजना की जियो टैगिंग करने आए हैं। इसके बाद दोनों ने महिला चंचला देवी पत्नी पिंटू से कुछ खर्चे के नाम पर रुपये की मांग की। महिला को अपनी बातों में उलझाकर शातिरों ने घर में रखे 15 हजार रुपये नकद और कुछ आभूषण ले लिए। घटना के बाद जब उसे ठगी का एहसास हुआ तब तक दोनों लोग मौके से फरार हो चुके थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.