सोनभद्र, सितम्बर 27 -- Sonbhadra News: म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड परिसर स्थित हिंडालको रूरल टेक्नोलॉजीज पार्क में शनिवार को सेवा संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही स्वच्छता एवं साफ-सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। वहीं आवास की चाबी पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे।ब्लॉक प्रमुख प्रशासक मानसिंह गोंड ने वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन सहित अन्य पेंशन योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से गांवों को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- Moradabad News: सेवा संकल्प अभियान समारोह में दिए गए आवास योजना ...