Sonbhadra News: आरोग्य मेले में वायरल फीवर, उल्टी-दस्त के पहुंचे मरीज
सोनभद्र, जुलाई 5 -- Sonbhadra News: सोनभद्र/खलियारी, हिटी। राबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व नगवां ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलियारी पर रविवार को सीएम आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान राबर्ट्सगंज व खलियारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कुल 81 मरीजों की जांच कर दवा का वितरण किया गया। मेले में वायरल फीवर, उल्टी-दस्त, पेट व सिर दर्द के मरीज अधिक संख्या में पहुंचे थे।राबर्ट्सगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कुल 35 मरीजों का उपचार डा.जेपी सिंह की तरफ से किया गया। पीके निगम, एलटी चरणजीत व स्टाफ नर्स चंद्रकला के सहयोग से सभी मरीजों की जांच कर दवा वितरित की गई। डॉक्टर ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते वायरल फीवर, उल्टी-दस्त, सिर व पेट दर्द के मरीज अधिक पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: शिविर में 1043 मरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.