सोनभद्र, अक्टूबर 14 -- Sonbhadra News: म्योरपुर। बनवासी सेवा आश्रम के गोविंदपुर स्थित आरोग्य केंद्र हॉस्पिटल में 15 अक्टूबर से तीन दिवसीय नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। एडीके जैन हॉस्पिटल खेकड़ा नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से आयोजित यह शिविर 15, 16 और 17 अक्टूबर को अलग-अलग स्थानों पर लगेगा। शिविर में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की आंखों की जांच की जाएगी। आरोग्य केंद्र हॉस्पिटल, बनवासी सेवा आश्रम गोविंदपुर के राहुल यादव ने बताया कि शिविर में आंखों से पानी आना, खुजली, लालिमा, दर्द, धुंधलापन, चोट और मोतियाबिंद सहित आंखों से संबंधित विभिन्न समस्याओं की जांच और उपचार किया जाएगा। शिविर में आंखों के नंबर की जांच के बाद जरूरतमंदों को चश्मा उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी रहेगी। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: पोटका में 15-16 को लगेंगे दो स्वास्थ्य ...