सोनभद्र, अगस्त 25 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। आयुष्मान भारत योजना के तहत नि:शुल्क इलाज की सुविधा होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर एक लाभार्थी ने इलाज के नाम पर 50 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश कुमार मिश्रा ने पंचशील मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

शिकायत की पृष्ठभूमि नगवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत चेरूई निवासी रामानंद ने मुख्य चिकित्साधिकारी से शिकायत की है। आरोप है कि आयुष्मान कार्ड धारक होने के बावजूद पंचशील मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में इलाज के लिए उनसे 50 हजार रुपये लिए गए। पीड़ित का कहना है कि पैर के घुटने में दर्द होने पर जनवरी में अस्पताल में इलाज कराया था। उस समय आयुष्मान कार्...