Sonbhadra News: आभा आईडी से घर बैठे अस्पतालों में ओपीडी पंजीकरण
सोनभद्र, अक्टूबर 10 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत अब मरीज घर बैठे सरकारी और निजी अस्पतालों में ओपीडी पंजीकरण करा सकेंगे। इसके लिए आभा आईडी जरूरी होगी। इसके माध्यम से मरीज अपना हेल्थ रिकॉर्ड भी देख सकेंगे और जरूरत पड़ने पर संबंधित चिकित्सक के साथ साझा कर सकेंगे। इससे अस्पतालों में पंजीकरण के लिए लंबी कतारों से राहत मिलने की उम्मीद है।
एबीडीएम को लेकर कार्यशाला आयोजित शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में सीएमओ डॉ. रमेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में एबीडीएम को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें सरकारी और निजी अस्पतालों के चिकित्सकों व आरोग्य मित्रों को प्रशिक्षण दिया गया। नोडल अधिकारी डॉ. कीर्ति आजाद बिंद ने मिशन की कार्यप्रणाली और इसके तहत मिलने वाली सुविधाओं की जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.