Sonbhadra News: आधुनिक तकनीकों से बढ़ेगी किसानों की आय
सोनभद्र, अक्टूबर 16 -- Sonbhadra News: केकराही। उत्तर प्रदेश कृषि विकास एवं ग्रामीण उद्यमिता सुदृढ़ीकरण परियोजना यूपी एग्रीज के तहत जिले में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने की पहल की जा रही है। रॉबर्ट्सगंज विकासखंड के 17 मत्स्य पालक किसानों को परियोजना के अंतर्गत लाभान्वित किया गया। योजना का उद्देश्य आधुनिक एवं वैज्ञानिक मत्स्य पालन पद्धतियों को प्रोत्साहित कर उत्पादन बढ़ाना और किसानों की आय में वृद्धि करना है। परियोजना के माध्यम से किसानों को अर्ध-सघन मत्स्य पालन के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा दिया जा सके। लाभान्वित किसानों में अभिमन्यु, बेचन पटेल, नीतू, पारस नाथ सिंह, आशीष कुमार और भाई लाल सहित कुल 17 मत्स्य पालक शामिल हैं। इस संबंध में जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. संजय कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.