सोनभद्र, नवम्बर 18 -- Sonbhadra News: सोनभद्र/म्योरपुर, हिन्दुस्तान टीम। जिले में आधार कार्ड के अभाव में नौनिहालों का बचपन दांव पर है। आधार कार्ड न बनने से स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्रों में उनका दाखिला भी नहीं हो पा रहा है। कोई बकरिया चरा रहा हे तो कोई घर के काम काज में जुटा हुआ है। जागरूकता और आधार शिविरों की कमी बाधा बन रही है। दक्षिणांचल के म्योरपुर, दुद्धी, बभनी, कोन और चोपन के आदिवासी बाहुल्य गांवों में स्थिति गंभीर है। भौगोलिक स्थिति और जन्म प्रमाण पत्र न होना भी इसके कारण बन रहे हैं।

आधार के अभाव में नामांकन से वंचित बच्चे डिजिटल इंडिया और सबको शिक्षा से जोड़ने के दावों के बीच सोनभद्र के दक्षिणांचल में आदिवासी बच्चों का बचपन आधार कार्ड के अभाव में स्कूल की दहलीज तक नहीं पहुंच पा रहा है। म्योरपुर समेत दुद्धी, बभनी, कोन और चोपन ब्लॉक क...