सोनभद्र, जुलाई 7 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। नगर पालिका परिषद सोनभद्र से खसरा जैसा अत्यंत महत्वपूर्ण सरकारी अभिलेख गायब होना गंभीर मामला है। पिछले आठ साल से गायब खसरा रजिस्टर को लेकर अब तक कोई परिणाम सामने नहीं आया है। खसरा रजिस्टर गायब होने से नगर के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राबर्टसगंज नगर के पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने नगर पालिका परिषद सोनभद्र से गायब खसरा रजिस्टर को लेकर अब तक कोई परिणाम सामने न आने पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में खसरा रजिस्टर गायब होने का मामला सामने आया था। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई, लेकिन आठ साल बीत जाने के बाद भी जांच का परिणाम जनता के सामने नहीं रखा गया। उन्होंने कहा कि सोनभद्र में भूमि विवाद लगातार बढ़ रहे हैं। उम्भा जैसे दर्दनाक घ...