सोनभद्र, नवम्बर 7 -- Sonbhadra News: दुद्धी,हिन्दुस्तान संवाद। दुद्धी तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में धान क्रय केंद्रों के निर्धारण में कथित अनियमितता का मामला सामने आया। दुद्धी ब्लॉक के आठ लैम्पस को धान खरीद केंद्र की सूची में शामिल नहीं किए जाने से किसानों में नाराजगी है। उन्होंने बिचौलियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मेदनीखाड़ लैम्पस के संचालक मंडल सदस्य संजय यादव ने ग्रामीण किसानों की समस्याओं को लेकर उप जिलाधिकारी को संबोधित शिकायती पत्र सौंपा और धान खरीद व्यवस्था पर सवाल उठाए। शिकायतकर्ता संजय यादव ने बताया कि शासन की ओर से जारी प्रथम एवं द्वितीय सूची में दुद्धी ब्लॉक के किसी भी लैम्पस को धान क्रय केंद्र नहीं बनाया गया है। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: किसानों को इंतजार, बिचौलियों के धा...