Sonbhadra News: आठ किमी पैदल स्कूल जाती थी संध्या, डीएम ने दिलाई साइकिल
सोनभद्र, अगस्त 18 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जनसुनवाई में मंगलवार को पहुंची कक्षा सात की छात्रा संध्या की परेशानी सुनकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने तत्काल मदद के निर्देश दिए। घर से आठ किमी दूर स्कूल पैदल जानी वाली छात्रा को डीएम ने तत्काल साइकिल दिलाई। चतरा विकास खंड के संडा गांव निवासी रामनारायण अपनी नातिन संध्या की समस्या लेकर जिलाधिकारी के पास पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि संध्या हरे कृष्णा कुशवाहा इंटरमीडिएट कॉलेज चतरा में कक्षा सात में पढ़ती है। उसका विद्यालय घर से करीब आठ किलोमीटर दूर है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने और आवागमन की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण उसे प्रतिदिन पैदल ही विद्यालय आना-जाना पड़ता है। छात्रा की समस्या को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने तत्काल संज्ञान लिया और संध्या को साइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.