सोनभद्र, अक्टूबर 24 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जिले में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और पैथालाजियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। इसका परिणाम है कि सील अस्पतालों का ताला तोड़कर पुन: उसका संचालन किया जा रहा है और आए दिन ऐसे अवैध अस्पतालों में लोगों की मौत भी हो रही है। मौत होने के बाद स्वास्थ्य महकमें की नींद खुलती है और कार्रवाई के नाम पर महज कोरम पूरा कर इतिश्री कर ली जाती है। उक्त आरोप भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. धर्मवीर तिवारी ने लगाया है। उन्होंने कहा कि सोनभद्र में गरीबों की जिंदगी का कोई मोल नहीं है। जिस तरह से गरीब दलालों के चंगुल में फंसकर अवैध प्राइवेट अस्पताल में जाकर अपनी जान गवां रहे हैं, यह बेहद गंभीर और चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई केसों में जिस तरह से आशाओं के साथ-साथ स्वास्थ्य ...