Sonbhadra News: आक्रोश : कीचड़युक्त सड़क पर भरे पानी में की धान की रोपाई
सोनभद्र, अगस्त 19 -- Sonbhadra News: दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक के दुद्धी-अमवार मुख्य मार्ग कीचड़ में तब्दील होने और जलजमाव होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को धान की रोपाई कर विरोध जताया। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पक्की सड़क बनवाए जाने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि अमवार मोड़ दुद्धी से अमवार बांध तक सड़क जर्जर और जगह जगह बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। यह मुख्य सड़क इस समय पूरी तरह से एक तालाब का रूप ले चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश शुरू होते ही इस महत्वपूर्ण मार्ग पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है। सड़क के बीचों-बीच बने गहरे गड्ढों में कई फीट पानी जमा हो जाता है, जिससे आए दिन बाइक सवार और राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इस मार्ग से होकर गुजरने वाले स्कूली बच्चों, मरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.