सोनभद्र, जुलाई 14 -- Sonbhadra News: बीजपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर कुल 15 ट्रांसफार्मर जल गए। ट्रांसफार्मर जलने से कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे ग्रामीणों को इस भीषण गर्मी में बेहाल देखा जा रहा है। वहीं पेयजल आदि की समस्या भी खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने शीघ्र जले ट्रांसफार्मर को बदलवाए जाने की मांग की है।नधिरा उपकेन्द्र से जुड़ा बकरिहवा फीडर क्षेत्र के ग्राम पंचायत खम्हरिया में 3, झीलों में 1, पिंडारी में 3, जरहा में 3, राजमीलन में 1, नेमना में 3, महुली में 1 ट्रांसफॉर्मर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कहीं जले तो कही खराब होने से लोगों के घरों में अंधेरा छा गया। बिजली न रहने से उमश भरी गर्मी से ग्रामीणों का हाल बेहाल हो गया है। साथ ही रात में भी अंधेरा रहने से जंगली जानवरों के ...