Sonbhadra News: आकाशीय बिजली से पांच बकरियों की मौत
सोनभद्र, अगस्त 6 -- Sonbhadra News: बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के शीशटोला गांव में गुरुवार की शाम आकाशीय बिजली से पांच बकरियों मौत हो गई। घटना के समय परिवार के लोग घर पर नहीं थे। गुरुवार को शाम शीशटोला गांव में रोली पत्नी उदित कुमार की दो बकरा और तीन बकरियां घर के पास बंधी थी। अचानक आकाशीय बिजली के चपेट में आ गयी जिससे पांचों की मौत हो गई। संयोग की घर के सभी लोग धान रोपाई में गये थे। घटना की सूचना पर डा वेद व्यास और पूर्व प्रधान पति पीडी जायसवाल मौके पहुंच गये और घटना की जानकारी ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.