Sonbhadra News: आकाशीय बिजली से अधेड़ की मौत
सोनभद्र, जुलाई 21 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। अनपरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत सोमवार को रिहन्द डैम में मछली पकड़ने को गये एक अधेड़ की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक हीरालाल पुत्र स्वर्गीय पुरुषोत्तम उम्र करीब 45 साल निवासी अंबेडकर नगर वार्ड क्रमांक एक अनपरा नगर पंचायत रिहन्द डैम मछली पकड़ने को जाने को कह कर घर से निकले लेकिन लौट कर नही आये तो उनकी तलाश शुरू हुई। तलाश करने पर उनका शव डैम के किनारे पड़ा मिला। आशंका है कि उनकी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गयी। मृतक के भतीजे ने मंगलवार को पुलिस को सूचित किया। यह भी पढ़ें- Chapra News: गड़खा के मीठेपुर में करंट से अधेड़ की मौत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.