Sonbhadra News: आईटी के हुनर से आत्मनिर्भर बनेंगी छात्राएं
सोनभद्र, अगस्त 29 -- Sonbhadra News: दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। बदलते डिजिटल दौर में तकनीकी शिक्षा की बढ़ती उपयोगिता को देखते हुए पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी में शनिवार को व्यावसायिक शिक्षा के तहत सूचना प्रौद्योगिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी आधारित सेवाएं विषय की छात्राओं को तकनीकी ज्ञान और रोजगार की संभावनाओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को कंप्यूटर और डिजिटल तकनीक के बढ़ते दायरे के साथ ही आईटी के क्षेत्र में करियर बनाने के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी गई। छात्राओं को बताया गया कि मौजूदा समय में कंप्यूटर और डिजिटल कौशल रोजगार के लिए बेहद जरूरी हो गए हैं। सूचना प्रौद्योगिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी आधारित सेवाओं के क्षेत्र में तकनीकी दक्षता हासिल कर छात्राएं नौकरी के साथ-साथ स्वरोजगार की दिशा में भी आगे बढ़ सकती हैं। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.