सोनभद्र, सितम्बर 5 -- Sonbhadra News: सलखन, हिन्दुस्तान संवाद। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी गांव के टोला ओवरी में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने से ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूसरी प्रतिमा लगाए जाने का आश्वासन देकर मामला शांति कराया। वहीं पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी हुई है। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी गांव के टोला ओवरी में शुक्रवार की रात अराजकतत्वों ने डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आक्रोश जताया। घटना की जानकारी मिलते जी शनिवार की सुबह क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्र, चोपन थाना प्रभारी और गुरमा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाया-बुझाया और स्...