Sonbhadra News: अस्थायी रास्ते पर फिसलकर नहर में गिरी महिला की मौत
सोनभद्र, अगस्त 24 -- Sonbhadra News: सलखन, हिन्दुस्तान संवाद। चोपन थाना क्षेत्र के पटवध गांव में सोमवार की दोपहर नहर पार करने के लिए बनाए गए अस्थायी रास्ते से गुजर रही एक महिला फिसलकर नहर में गिर गई। ग्रामीणों और पुलिस ने उसे बाहर निकालकर चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल के मोर्चरी हाउस भेजवा दिया। ग्राम पंचायत पटवध के अमिला मोड़ के पास नहर पार करने के लिए पुलिया का निर्माण कराया जा रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब चार वर्ष पहले नहर विभाग की ओर से काम रोक दिए जाने के कारण पुलिया का निर्माण अधूरा रह गया। इसके बाद आवागमन की सुविधा के लिए ग्रामीणों ने नहर पर बिजली का टूटा हुआ पोल रख लिया था और उसी के सहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.