Sonbhadra News: असहायों में बांटी मिठाइयां-स्टील के बर्तन
सोनभद्र, नवम्बर 7 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। दिशिता महिला मंडल रेनुसागर ने दीपावली पर जरूरतमंद असहाय ग्रामीण परिवारों को मिठाइयां और बर्तन वितरित कर उनके संग दीपावली का पर्व मनाया। कम्पोजिट विद्यालय कुबरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 101 वृद्ध महिला-पुरुषों एवं जरूरतमंद तथा असहाय ग्रामीण परिवारों को दीपावली के उपहार स्वरूप स्टील के बर्तन, दीपक, बाती एवं मिठाई वितरित की गई। दिशिता महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्या इन्दू सिंह ने कहा कि खुशियां बांटने से बढ़ती हैं। इस आयोजन में दिशिता महिला मंडल की रीना जैन, ऋतु हर्षवर्धन, कारवी दास मिश्रा, नूतन सिंह, किरन श्रीवास्तव, बन्दना सिंह सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं। सभी ने ग्रामीण परिवारों एवं बच्चों के साथ आत्मीयता से दीपावली की खुशियां साझा कीं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: जरूरतमंद बच्चों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.