Sonbhadra News: असनहर में चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना
सोनभद्र, अक्टूबर 29 -- Sonbhadra News: बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के असनहर और सतबहनी गांव में चोरी की अलग-अलग घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है। चोरों ने बुधवार को असनहर में दो घरों से लोहे के औजार, साइकिल और घरेलू सामान समेत कई वस्तुएं चोरी कर लीं। वहीं सतबहनी निवासी राजेंद्र गुप्ता की बाइक भी चोरी हो गई। एक अन्य घर से सामान ले जा रहे चोर परिजनों के पहुंचने पर सामान छोड़कर भाग निकले। असनहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीण अपने घरों और सामान की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। असनहर निवासी देव किसुन के घर से चोर चार लोहे के सब्बल और एक हथौड़ा उठा ले गए। इसके बाद गांव के ही बिपिन बिहारी के घर को निशाना बनाया। यहां से चोर एक साइकिल, चार कुर्सियां, एक पतेली, एक टंकी, चार गमले, एक गिलास, दो कटोरे, दो सब्बल और एक बैग चोरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.