सोनभद्र, अगस्त 2 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। अशोक कुमार पाण्डेय एचएमएस को नयी जिम्मेदारी मिली है। सीएमपीएफ बोर्ड आफ ट्रस्टीज में उन्हे अब हिंद मजदूर सभा का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया गया है। एचएमएस के जनरल सेकेट्ररी हरभजन सिंह सिद्धू ने रीजनल कमीशनर -1 सीएमपीएफ धनबाद को इस आशय का पत्र लिख कोयला श्रमिक सभा एनसीएल के महामंत्री अशोक कुमार पाण्डेय को एचएमएस का प्रतिनिधित्व करने के लिए मनोनीत किया है। इस मनोनयन का स्थानीय कोयला कर्मियों ने स्वागत करते हुए उन्हे बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...