Sonbhadra News: अवैध रूप से संचालित एक अस्पताल सील
सोनभद्र, अगस्त 4 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। जनपद में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को नोडल अधिकारी डा.गुलाब शंकर यादव ने विंढमगंज में निजी अस्पतालों की जांच की। इस दौरान अवैध रूप से संचालित दुर्गा पाल हास्पिटल विंढमगंज को सील कर दिया गया। एसीएमओ ने बताया कि अस्पताल में कुछ मरीज भर्ती हुए थे। संचालक से जब अस्पताल से संबंधित कागजात मांगे गए तो वह नहीं दिखा पाया। जिसके बाद अस्पताल को सील करते हुए नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.