सोनभद्र, अक्टूबर 10 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में संचालित चिकित्सकीय प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बिना पंजीकरण संचालित शिव शक्ति हॉस्पिटल, चुर्क मोड़ उरमौरा और लक्ष्य पैथोलॉजी, चुर्क को सीज कर दिया गया।अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं निजी पंजीकरण के नोडल अधिकारी डॉ. गुलाब शंकर ने बताया कि छह अन्य प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। इनमें लाल पैथ, पन्नूगंज मार्ग, रेडक्लिफ कलेक्शन सेंटर कचहरी रोड व लोढ़ी, थायरोकेयर ब्लड कलेक्शन सेंटर पुलिस लाइन चुर्क व चोपन तथा कबीर चिकित्सालय चुर्क शामिल हैं। निर्धारित समय में जवाब नहीं मिलने या अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: छह अस्पताल अवैध रूप से संचालित, 10...