सोनभद्र, जुलाई 5 -- Sonbhadra News: करमा। स्थानीय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गणेशपुर मार्ग स्थित टिनहवा नहर पुलिया के पास एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.400 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। पूछताछ में उसने अपना नाम शिवम पटेल उर्फ दीपक पटेल निवासी पुरखास बताया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...