Sonbhadra News: अवैध क्लीनिक सील, भर्ती मिली आठ माह की गर्भवती
सोनभद्र, अक्टूबर 8 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। चोपन में अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य केंद्रों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई जारी है। गुरुवार को मारकंडेय महादेव मंदिर के बगल में संचालित एक अवैध क्लीनिक की जांच के दौरान वहां आठ माह की गर्भवती महिला भर्ती मिली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेज दिया। इसके बाद क्लीनिक को सील कर दिया गया। सीएचसी चोपन के अधीक्षक डॉ. सुभाष, निजी अस्पतालों के पंजीयन के नोडल अधिकारी डॉ. गुलाब शंकर यादव और चोपन थाना पुलिस की मौजूदगी में महिला को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक के संचालन से संबंधित अभिलेखों की भी जांच की। इसी दौरान सिंदूरिया-चोपन मार्ग स्थित जननी बाल रोग क्लीनिक, ओम पैथोलॉजी और रूबी पैथोलॉजी की भी जांच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.